Monday, November 19, 2018

पहले ICC मीटिंग में भिखारी की तरह जाता था बोर्ड'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने मौजूदा समय में बीसीसीआई के वर्ल्ड क्रिकेट में बड़े रुतबे पर बात करते हुए कहा, आज समय बदल गया है और BCCI का रुतबा अलग है. आज भारतीय बोर्ड को किसी के आगे झुकना नहीं पड़ता. 

साहित्य आजतक 2018 के मंच पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य मदन लाल ने शिरकत की. इस सेशन को  सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर स्पोर्ट्स विक्रांत गुप्ता ने संचालित किया.

बिशन सिंह बेदी ने कहा, 'जो आज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) है, वो पहले इंपीरियल क्रिकेट कांफ्रेंस (ICC) हुआ करती थी और इसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास ज्यादा अधिकार होते थे.'

बेदी ने कहा, 'उन दिनों भारतीय बोर्ड के प्रतिनिधि ICC मीटिंग में भिखारी की तरह जाते थे. आज जो ICC है, उसमें सभी देश के क्रिकेट बोर्ड के पास सामान अधिकार है. उन दिनों में जो गारंटी मनी भी होती थी वो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को ज्यादा मिलती थी.'

उन्होंने कहा, 'आज चाहे वो बांग्लादेश है या जिम्बाब्वे सभी को समान गारंटी मनी मिलती है.' बेदी ने कहा, 'आज जो क्रिकेट में तहजीब है वो काफी बदल गई है. आज भारतीय बोर्ड को किसी के आगे झुकना नहीं पड़ता.'

बिशन सिंह बेदी ने कहा, 'नवाब पटौदी जैसा कप्तान मैंने नहीं देखा जब वह कप्तानी थे तो टीम मीटिंग ने खिलाड़ियों को बताते थे कि हम पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और बंगाल के लिए नहीं भारत के लिए खेल रहे हैं.'

आपको बता दें कि बिशन सिंह बेदी लेफ्ट आर्म स्पिनर थे. बेदी ने 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला. उन्होंने कुल 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट लिए. वह 22 टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे. घरेलू क्रिकेट में बेदी 15 साल की उम्र से उत्तर पंजाब के लिए खेलते थे.

वह 1968-69 और 1974-75 के रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने रिकॉर्ड 64 विकेट झटके. बेदी बहुत समय तक इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की नॉर्थम्प्टनशायर के लिए भी खेले. बेदी को 1976 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया. वह मंसूर अली खान पटौदी के बाद कप्तान बने थे.

बेदी की कप्तानी में पहली बार टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के विरूद्ध 1976 में पोर्ट-ऑफ-स्पेन में जीता गया था. इसके बाद, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती.  भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में ही, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज हार गया. इन हार के बाद, कप्तानी बिशन सिंह बेदी से छीनकर, सुनील गावस्कर को दे दी गई.

Friday, November 2, 2018

राम मंदिर पर RSS का ऐलान- जरूरत पड़ी तो होगा 1992 जैसा आंदोलन

भैयाजी जोशी ने कहा कि हमें अपेक्षा है कि भव्य राम मंदिर बनेगा और कोर्ट में भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही फैसला देगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट से अपेक्षा भी काफी लंबी हो चुकी हैं, मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी 7 साल हो चुके हैं.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जरुरत पड़े तो फिर से 1992 की तरह राम मंदिर के लिए आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर इंतजार काफी लंबा हो गया है.

भैयाजी जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से राम मंदिर पर फैसला दिया उसे हम सब चकित है और इस टिप्पणी से हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर 30 साल से आंदोलन चल रहा है और कोर्ट को हिन्दुओं की भावनाओं को ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि आगे कोर्ट हिन्दुओं को भावनाओं को ध्यान रखेगा.

भैयाजी जोशी ने कहा कि हमें अपेक्षा है कि भव्य राम मंदिर बनेगा और कोर्ट में भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही फैसला देगा. उन्होंने कहा कि कोर्ट से अपेक्षा काफी लंबी हो चुकी हैं, मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी 7 साल हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि 3 जजों की बैंच के गठन के बाद हमें फैसले की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो 1992 की तरह फिर से राम मंदिर को लेकर आंदोलन होगा.

राम मंदिर के लिए अध्यादेश के सवाल पर जोशी ने कहा कि अध्यादेश जिनकों मांगना है वो मांगेंगे. लेकिन इसके लिए फैसला सरकार को करना है. उन्होंने कहा कि राम सबके हृदय में रहते हैं पर वो प्रकट होते हैं मंदिरों को द्वारा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं मंदिर बने.

जोशी तीन दिन तक चली RSS की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे. शुक्रवार को ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बैठक के खत्म होने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी. भागवत के अलावा शाह कई अन्य संघ नेताओं से भी मिले थे.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. अब दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं. दोनों की शादी का समारोह 14 और 15 नवंबर को संपन्न होगा. इससे पहले दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु स्थ‍ित घर में शादी से पहले की पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने पारंपरिक नंदी पूजा में हिस्सा लिया. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

इन तस्वीरों को दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नतानी ने शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ लिखा है, "एक नई शुरुआत."
एक अन्य तस्वीर के साथ शलीना ने लिखा है- "आपको सबसे ज्यादा प्यार. इस सबकी शुरुआत के लिए इंतजार नहीं कर सकती. आप दुनिया में सबसे ज्याद खुशियों की हकदार हैं."

रणवीर सिंह-दीप‍िका पादुकोण 14 नवंबर को इटली में सात फेरे लेंगे. इस बात का खुलासा दीप‍िका और रणवीर ने सोशल मीड‍िया पर शादी का कार्ड शेयर कर किया था. र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक दोनों ने शादी के लिए इटली में 'लेक कोमो' का वेन्यू फाइनल किया है. 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि - रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस ड्रीम वेड‍िंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे.

प‍िंकव‍िला की रिपोर्ट के अनुसार, ये शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी. न सिर्फ फैमिली बल्क‍ि वेटर्स को भी ड्रेस कोड का पालन करना होगा. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शेफ्स के साथ एक करार किया गया, जिसमें ये शर्त होगी कि वे जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे. इसके लिए एक ल‍िखि‍त बॉन्ड साइन किया गया है. ये सभी डिशेस बेहद खास होंगी.